फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में बिजली संकट से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित ईको विलेज-3 सोसाइटी में सोमवार को बिजली संकट ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह 8:30 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति 11:30 बजे बहाल हुई। हालांकि बहाल होने के कुछ ही देर बाद ट्रिपिंग होने लगी। निवासी मृत्युंजय ने बताया कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान हो रहा है। गर्मी में पंखे, कूलर और अन्य उपकरणों के बार-बार बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने बिजली की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग और सोसाइटी प्रबंधन को मामले की गंभीरता से जांच कराकर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें