फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेट्रोल पंप पर खड़ा ट्राॅला चोरी, मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत दुजाना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा ट्राॅला चोरी हो गया। इसकी शिकायत बेरी शहर चौकी पुलिस में दी गई है। गांव महराना निवासी जितेंद्र ने बताया की सोमवार दोपहर को लखपत पेट्रोल पंप पर ट्राॅला खड़ा किया था। मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे पंप के कर्मचारी ने ट्राॅला चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वह पंप पर पहुंचे और ट्राॅला में लगे जीपीएस को चेक किया तो ट्राॅला चोर दुजाना चौक से झज्जर की तरफ से गए हैं और उसके बाद जीपीएस का कनेक्शन काट दिया। बेरी शहर चौकी प्रभारी राहुल ने बताया की दुजाना मार्ग पर पेट्रोल पंप से ट्राॅला चोरी होने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें