फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रिनिटी प्रीमियर लीग की विजेता टीम सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिनिटी प्रीमियर लीग की विजेता टीम सम्मानित
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ट्रिनिटी कॉलेज में आयोजित हुई ट्रिनिटी प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा की विजेता भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों को शुक्रवार को कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 12 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था। कोच कुलदीप नागर ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित ट्रिनिटी कॉलेज में कमल रानी टंडन की याद में ट्रिनिटी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था। लीग में क्रिकेट व खो-खो स्पर्धाएं खेली गईं। क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज व महाराजा नैन सिंह इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। भारतीय आदर्श ने महाराजा नैन सिंह को पराजित कर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें