फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंशन बंद कराने के लिए निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों ने सोमवार को एलजी चौराहे से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व सांसद और विधायकों की पेंशन बंद कराने समेत मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान सुबह 12 बजे एलजी चौराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूर्व सांसद, विधायकों की पेंशन बंद कराने, देश की रक्षा करने वाले सभी जवानों उत्तर प्रदेश पुलिस की पेंशन चालू कराने व पीआरडी होमगार्ड को भी 10 हजार रुपये प्रति महीना पेंशन देने की मांग की गई। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, हरजीत भाटी, योगेश भाटी, सचिन प्रधान, डा. सुनील भाटी, दिनेश सोलंकी, विष्णु दत्त त्यागी, आदेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार अवाना, बीएल शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, ठाकुर सुनील सिंह प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें