अवधी विकास संस्थान ने रविवार को हास्य कलाकार और संस्थान के संरक्षक स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव को
लखनऊ। अवधी विकास संस्थान ने रविवार को हास्य कलाकार और संस्थान के संरक्षक स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोमतीनगर स्थित संस्थान कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि राजू श्रीवास्तव केवल हास्य कलाकार ही नहीं बल्कि एक सच्चे समाजसेवी और अवधी संस्कृति के संवाहक भी थे। उन्होंने मंच और परदे पर अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाया। साथ ही समाज के गंभीर मुद्दों को व्यंग्य के जरिये सहजता से लोगों तक पहुंचाया। समीर शेख, राजीव पांडेय, नीरज यादव, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।