फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉलीबॉल टीम के चयन को 21 अक्तूबर को ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 21 अक्टूबर को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 24 अक्टूबर को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीनियर पुरुष वॉलीबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर तक बस्ती स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित होगी। ट्रायल के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर मलकपुर स्टेडियम पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें