ग्रेटर नोएडा (संवाद) । गौतमबुद्ध नगर की सीनियर महिला फुटबॉल टीम के चयन के लिए बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में जिला स्तरीय ट्रायल होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को 27 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में मौका मिलेगा। इसके आधार पर प्रदेश स्तरीय टीम चुनी जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता पांच से 12 दिसंबर तक कानपुर में होगी। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति व छायाप्रति लानी होगी।