नोएडा (संवाद)। सीनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला स्विमिंग टीम के चयन को लेकर ट्रायल आज से शुरू होंगे। ये ट्रायल दो दिनों तक प्रोमेथियस स्कूल में आयोजित होंगे। वरिष्ठ तैराकी कोच सुरेश देशवाल ने बताया कि सीनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 30 और 31 मई को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर के वही निवासी खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म वर्ष 2012 से पहले हुआ हो।