फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर महिला कबड्डी टीम के लिए ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सीनियर महिला कबड्डी टीम का जिलास्तरीय ट्रायल होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया जाएगा जो 17 नवंबर को मेरठ में होगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा में होगी। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति और छायाप्रति लानी होगी। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें