ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर की जूनियर बालक और बालिका टीम का चयन रविवार को होगा। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की ओर से दादरी के पाली स्थित कंपोजिट विद्यालय में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला महासचिव अशोक नागर ने बताया कि हरदोई में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके लिए रविवार को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।