फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 24 जुलाई को जूनियर फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल टीम के चयन के लिए 24 जुलाई को ट्रायल आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जहां से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से आठ अगस्त तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए पहला चरण जिला स्तरीय ट्रायल के रूप में 24 जुलाई को सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 25 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में 15 वर्ष तक के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें