ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हॉर्टिकल्चर एंड एनवायरमेंट फाउंडेशन ने रविवार को एनटीपीसी सोसाइटी में रहने वाले वरिष्ठ पर्यावरण प्रेमी सोमवीर आर्य के जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।