फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आम्रपाली गोल्फ होम्स में पौधारोपण अभियान

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट ​​स्थित अम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के एम ब्लॉक में पौधारोपण अ​भियान का आयोजन किय
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरित बनाने के उद्देश्य से आम्रपाली गोल्फ होम्स के एम ब्लॉक में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया। आयोजन समिति ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना है। समिति ने आर्थिक सहयोग, श्रमदान और नैतिक समर्थन देने वाले सभी निवासियों का आभार जताया। आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर निवासियों ने अपने परिसर को अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें