नोएडा (संवाद)। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाईएसएस फाउंडेशन के नेतृत्व में द एसडी पब्लिक स्कूलके छात्रों ने सेक्टर-54 वेटलैंड में पौधरोपण अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने मेगा पौधरोपण के साथ औषधीय पौधों का वितरण भी किया। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल और हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान छात्रों ने एक वृक्ष मां के नाम, एक वृक्ष भारत मां के नाम और एक वृक्ष धरती मां के नाम का संदेश दिया।