फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईएमटी कॉलेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और रोटरेक्ट क्लब आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर मोहित बंसल, गिरीश गुप्ता, आलोक गोयल, मनु जिंदल, डॉ. कुमार विक्रमादित्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें