फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेताजी नेपाल सिंह की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण और भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के प्रेरणा स्रोत एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वर्गीय नेताजी नेपाल सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सेक्टर-116 स्थित पार्क में वृक्षारोपण और भंडारे का आयोजन किया गया। कदम, जामुन, आंवला समेत कई छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्म सिंह यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेशभर में वृक्षारोपण अभियान चलाने का आह्वान किया। परविन्दर सिंह यादव, नरेश भगत, राजू पहलवान, सूबे सिंह, रवि यादव सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अंत में स्वर्गीय नेपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें