ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा -1 की सर्विस रोड पर पेड़ टूट कर गिरा हुआ है। संवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 की सर्विस रोड पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ के कारण सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है। स्थानीय निवासी गजेंद्र ने बताया कि व्यस्त समय में यहां जाम जैसी स्थिति बन जाती है और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पेड़ हटाकर रास्ता सुचारु कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।