गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार की छत पर सफर करने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपये का चालान किया। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया कि सोशल मीडिया से एक 23 सेकंड का वीडियो सामने आया था। नीली रंग की कार की छत पर तीन युवक बैठकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे थे। जानकारी करने पर सामने आया कि कार कार हरियाणा नंबर की है और उसके मालिक का नाम मोहम्मद निसार है। इसमें मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाले स्टंट और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन के मामला में लगातार कार्रवाई की जा रही है।