ट्रांसपोर्टरों ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटेंगे
नोएडा। मांगें पूरी न होने पर ट्रांसपोर्टरों ने दोबारा काम पर लौटने का निर्णय लिया है। तीन दिवसीय हड़ताल खत्म करके सोमवार से ट्रक सड़कों पर उतरेंगे। जिन सेक्टरों में ट्रांसपोर्टरों के वाहन सेवाएं दे रहे थे, वहां काम पर जाएंगे। मांगें पूरी कराने के लिए ट्रांसपोर्टरों ने कुछ दिनों बाद फिर से हड़ताल करने पर भी विचार किया है। नोएडा ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में हड़ताल को अंजाम दिया गया। बैठक के बाद हड़ताल समाप्त कर दोबारा काम पर लौटने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सतपाल भाटी ने बताया कि ग्रीन टैक्स दोगुना करने, महंगाई बढ़ने से हो रहे नुकसान के बाद हड़ताल शुरू की थी। उपाध्यक्ष चौधरी शिव कुमार ने बताया कि सोमवार से सभी वाहन काम पर लौटेंगे। ब्यूरो