-फोटो
नोएडा। परिवहन विभाग ने बुधवार को स्कूल वाहनों की जांच की ताकि हादसों का खतरा कम हो सके। अभियान के दौरान वाहनों के मानकों की जांच की गई और खामियां मिलने पर चालान भी किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर के तहत गाड़ियों की जांच गई। गर्मियों के अवकाश के बाद निजी स्कूल दोबारा खुले हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी था। उन्होंने बताया कि गाड़ियों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, पंजीकरण दस्तावेज, फायर एक्सटिंग्विशर, ब्रेक, हेडलाइट आदि की जांच की गई। फायर एक्सटिंग्विशर में गड़बड़ी मिलने पर एक बस का चालान किया गया। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन करने के साथ उनकी सतर्कता और प्रतिक्रिया क्षमता का भी परीक्षण किया गया। यह अभियान 15 जुलाई तक जारी रहेगा। ब्यूरो