फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 120 पुलिसकर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर 120 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार ने जारी किया है। सबसे अधिक कर्मियों को पुलिस लाइन से सेंट्रल नोएडा जोन, नोएडा जोन और ग्रेटर नोएडा जोन भेजा गया है। इनमें उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। सूची में उप निरीक्षक दुर्गन सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, अनिल कुमार, किशनलाल सहित कई वरिष्ठ कर्मियों को पुलिस लाइन से जोन में भेजा गया है। इसके अलावा सर्विलांस सेल, यातायात पुलिस, महिला सुरक्षा इकाई, स्थानीय अभिसूचना इकाई, अभियोजन कार्यालय और आईजीआरएस सेल में भी कर्मियों की तैनाती की गई है। तबादला सूची में साइबर थाना सेक्टर-36, थाना जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल, थाना एक्सप्रेस-वे, थाना दादरी, थाना जारचा और थाना सेक्टर-142 सहित विभिन्न थानों से भी कर्मियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें