फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली से कालका जाने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (फओबी) का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण 14 और 15 जुलाई को चंडीगढ़ से कालका के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। दिल्ली से कालका के लिए चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। 14 जुलाई को नई दिल्ली-कालका शताब्दी (12011/12012) और नई दिल्ली-कालका शताब्दी (12005) का संचालन कालका की बजाय चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से किया जाएगा यानी इन ट्रेनों का अंतिम स्टेशन चंडीगढ़ रहेगा और कालका नहीं जाएंगी। इसी तरह 15 जुलाई को कालका-नई दिल्ली शताब्दी (12006) और पुरानी दिल्ली-कालका एक्सप्रेस (14331/14332) का संचालन भी कालका की जगह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें