फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शनिवार को आईआईएमटी कॉलेज में दादरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रशिक्षण दिया। 17 नवंबर से शुरू होने वाले अभियान के लिए आयोजित कार्यशाला में 747 बूथों के बीएलओ, 75 सुपरवाइजर और चार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बीएलओ एप के नए बदलावों, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम और निर्वाचन आयोग की ‘बुक ए कॉल’ सुविधा की जानकारी दी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने निष्पक्ष मतदान के लिए स्वच्छ, त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें