ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आपदा मित्र एवं रिस्पॉन्डर्स के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। लगभग 100 प्रतिभागियों को आपदा से बचाव, प्राथमिक उपचार और राहत-बचाव का प्रशिक्षण मिला। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व अन्य विशेषज्ञों ने उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता बनने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने किया। ब्यूरो