फोटो
ग्रेटर नोएडा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में भाजपा का जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 और 17 मई को होगा। इसे लेकर मंगलवार को तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक की गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि 16 मई को सुबह दस बजे से 17 मई शाम छह बजे तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। दो दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी, जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो