यमुना सिटी (संवाद)। जेवर स्थित खंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों के लिए नई और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है। खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद खान की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण कुल चार बैचों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक बैच में 100 शिक्षक भाग ले रहे हैं। सारिका गोयल, हरेंद्र शर्मा, मुनीश चौधरी, रौदास सिंह और सतपाल भाटी शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।