नोएडा(संवाद)। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक तीन माह (90 दिवसीय) निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर, संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती तथा अधीक्षक राजकीय उद्यान प्रयागराज में कराया जाएगा। जो इच्छुक लोग कक्षा 8 उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी 16 सितम्बर तक निर्धारित आवेदन पत्र व चरित्र प्रमाण-पत्र के साथ संबंधित केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।