फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बैच में दिया जा रहा है 122 अध्यापकों को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे बैच में दिया जा रहा है 122 अध्यापकों को प्रशिक्षण
विज्ञापन

नूंह (संवाद)। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, हरियाणा योग परिषद व पतंजति योग समिति के सौजन्य से चल रहे 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे बैच का डीईओ अनूप जाखड ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में प्रशिक्षण ले रहे पीटीआई, डीपीई तथा अन्य अध्यापकों से जानकारी ली और उन्हें अच्छे प्रशिक्षण की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अध्यापकों से प्रशिक्षण में आ रही परेशानियों के बारे में जाना और भोजन संबंधित कुछ बदलाव करने के भी निर्देश दिए। इससे पहले डीईओ ने शिविर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योग का विस्तार करने के लिए हरियाणा योग परिषद तथा पतंजलि योग समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि योग के विषय को आज जो अध्यापक सीख रहे हैं, सरकार को उनसे बडी उम्मीदें हैं। प्रशिक्षण ले रहे अध्यापकों की जिम्मेदारी बनती हैं कि यहां से सीख कर योग का विस्तार करें। आज पूरी दुनिया इस बात को मान चुकी है कि योग के माध्यम से सभी असाध्य रोगों का इलाज संभव है। वहीं दूसरे दिन शिविर में योग प्रशिक्षकों ने अध्यापकों को सूक्ष्म व्यायाम, यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार और जल नेती व रबड़ नेती का अभ्यास कराया। इसके बाद आयुष विभाग के डॉ. रामअवतार ने शरीर विज्ञान के बारे में समझाया और मास्टर ट्रेनर नीरज रानी ने सातवीं कक्षा के पाठ्यक्रम को कराया। शिविर के दूसरे बैच में 122 अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
फोटो : योग कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें