नोएडा। सर्फाबाद स्थित संस्कार अध्ययन केंद्र में दो दिवसीय हस्तकला शिल्प कार्यशाला आयोजित की गई। शोभिता मुखर्जी और उनकी टीम ने संस्कार अध्ययन केंद्र व गढ़ी स्कूल के बच्चों को हस्तशिल्प के गुर सिखाए। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक कला से जोड़ना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना था। इसमें कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के बच्चों को चिकनी मिट्टी और रंगों से दिवाली के लिए मोमबत्ती स्टैंड व दीपक रिंग बनाना सिखाया गया। ब्यूरो