फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायट में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दनकौर में शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें शिक्षकों को अनुभवात्मक, रचनात्मक और कौशल आधारित शिक्षण प्रणाली की जानकारी दी गई। जिससे विद्यालयों में बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से और बेहतर शिक्षा दी जा सके। प्रशिक्षण के समापन के मौके पर प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। इस मौके पर अनिल कुमार, भूपेन्द्र सिंह, डॉ. रेनू, भोला कुमार, डॉ. अर्चना आर्या, दीक्षा, रीना, सुमिता, राजेश खन्ना, निधि समेत विभिन्न शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें