फोटो
यमुना सिटी। जेवर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के लिए पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एफएलएन और एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित यह प्रशिक्षण 22 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को निपुण बनाना है। इसके तहत शिक्षकों में भाषा और गणित विषय की बेहतर समझ विकसित की जाएगी, ताकि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।