मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का दनकौर में मं
यमुना सिटी(संवाद)। दनकौर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बालिका शिक्षा नोडल अनामिका शर्मा ने बताया कि बीते दिनों जेवर, दनकौर और दादरी ब्लाक के छात्राओं की प्रतियोगिता हुई थी। इसमें मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिन छात्राओं का चयन हुआ था, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।