फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनगणना के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में सोमवार को जनगणना के फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें कुल 72 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से संबंधित अवधारणाओं, क्रियाविधियों, नियमों और डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें जनगणना में उपयोग होने वाले मोबाइल एप और पोर्टल का अभ्यास कराया जाएगा। अफसरों ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर्स अगले माह तहसीलों, नगरीय निकायों और औद्योगिक प्राधिकरणों में कार्यरत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे ताकि जनगणना में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। अफसरों ने बताया कि जिले में जनगणना-2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में 22 मई से 20 जून के बीच मकानों की सूची व गणना की जाएगी। दूसरे चरण 9 से 28 फरवरी 2027 के बीच होगा। तब जनसंख्या की वास्तविक गणना होगी। फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर शशांक शर्मा, भूपिंदर सिंह व जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश से नामित जिला प्रभारी प्रदीप कुमार और उत्कर्ष पांडेय दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें