मार्केटिंग, सेल्स और एआई तकनीक में कोर्स करने के बाद मिली नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-6 में चल रहे एक महीने के मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से कई महिलाओं की जिंदगी बदल गई है। इस कोर्स में महिलाओं को मार्केटिंग, सेल्स और एआई तकनीक की बारीकियां सिखाई जा रही हैं जिससे वे न सिर्फ नौकरी पाने में सफल हो रही हैं बल्कि कुछ अपना काम भी शुरू कर रही हैं।
आज शादी के बाद मुझे नौकरी मिली है जिसके बाद मैंने काम करने का फैसल किया है।- माधूरी सिवास, खोड़ा
यहां आकर मैंने काफी कुछ सीखा है। यहां महिलाओं को सशख्त बनाया जाता है। - मुस्कान वर्मा, सेक्टर-15
कोर्स में मैंने एआई के माध्यम से काफी कुछ सीखा है। इससे काफी मदद मिल रही है। - अनीता, सेक्टर-24
फ्रंट एग्जीक्यूटिव का कोर्स करने के बाद मेरी जिंदगी में काफी अहम बदलाव आए हैं। - दिशा, सेक्टर-22
मेरा कहीं सलेक्शन नहीं हो रहा था। मैंने अपने काम को सीखा और आज नौकरी कर रही हूं। -सावित्री, सेक्टर-49