जिम में छात्रा के साथ छेड़छाड़ में ट्रेनर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसाइटी में स्थित जिम में शनिवार सुबह नाबालिग छात्रा के साथ जिम ट्रेनर से छेड़छाड़ की। छात्रा के पिता की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जिम ट्रेनर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसाइटी के क्लब हाउस में संचालित जिम में 11वीं की छात्रा जिम करने जाती है। घटना की जांच के लिए जिम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। ब्यूरो