दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मारीपत रेलवे स्टेशन व चिपियाना के बीच एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि श्रम शक्ति एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जा रही थी। उसकी चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ स्टाफ पहुंच गया। उन्नाव के करिया खेड़ा निवासी दीपांशु कुशवाहा को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह ऊपर की सीट पर सो रहा था। नींद में होने के चलते हाथ से एसीपी हैंडल दब गया जिससे ट्रेन रुक गई।