फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन तिराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-100 से जुड़े तीन तिराहों पर नोएडा प्राधिकरण ट्रैफिक सिग्नल लगवाएगा। यह तिराहे सेक्टर-46-99-100, 100-99-96 व सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर पुलिस चौकी के हैं। तीनों चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए जाने पर करीब 45 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग ने एजेंसी को काम सौंप दिया है। अगले एक महीने में यह ट्रैफिक सिग्नल लगाकर चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। प्राधिकरण के जीएम आर पी सिंह ने बताया कि तीनों तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल जल्द लगवाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें