फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : मोटो जीपी व ट्रेड फेयर का डायवर्जन प्लान तैयार, मालवाहक वाहनों पर रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक प्लान तैयार, मालवाहक वाहनों पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन

नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में मोटो जीपी बाइक रेस व ग्रेनो के एक्सपो सेंटर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार हो गया है। 21 से 25 सितंबर के बीच नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों को रोका जाएगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान दिल्ली से डीएनडी, चिल्ला, कालिंदीकुंज से भी नोएडा में भारी वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। एंबुलेंस दिल्ली तक निकालने के लिए एक ग्रीन कॉरीडोर भी बनेगा। वैकल्पिक रास्ते का चयन भी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस स्पेशल हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी। बुधवार को ग्रेनो में पुलिस के आलाधिकारियों व सेक्टर-14ए में एसीपी सौरभ श्रीवास्तव ने ट्रांसपाेर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें