पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर पांटून पुल तैयार करने के लिए कर्मचारी लीकेज पीपों को ठीक करने के लिए वेल्डिंग कार्य तेजी से कर रहे हैं। वही पांटून पुल में लगाए जाने वाले कुल पीपों में से पांच पीपा लीकेज पाए गए हैं। इन्हें सुधारने का काम भी किया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार 15 दिन में पुल को तैयार करके दोनों सीमाओं पर बांध दिया जाएगा। कस्बा चंबल घाट पर 15 अक्तूबर से पांटून पुल की समय सीमा शुरू हुई थी लेकिन नदी के जलस्तर बढ़ने और पीपों की संख्या कम होने की वजह से पांटून पुल जोड़ने का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। वही चंबल नदी का जलस्तर घटने पर कर्मचारियों ने पांटून पुल को तैयार करने का काम तेज कर दिया है।