डायवर्जन के बाद भी लगा जाम, घंटों जूझे चालक
नोएडा। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में कांशीराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के कारण रविवार को सड़कें जाम रहीं। ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को गुजरने में काफी दिक्कतें हुईं। फिल्म सिटी फ्लाईओवर पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम इतना था कि कुछ वाहन चालकों ने यूटर्न लेेकर रास्ता ही बदल लिया। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। बसपा की ओर से राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटे। महामाया फ्लाईओवर होते हुए चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन जाम में काफी देर फंसे रहे। कालिंदी कुंज से आने वाला ट्रैफिक भी जाम में फंसा। ब्यूरो