ग्रेटर नोएडा। बुधवार को पर्थला से गौड़ चौक के बीच भीषण जाम लगा रहा। इसकी वजह से पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को 45 मिनट से एक घंटा तक का समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीक टाइम में यह कमोबेश रोज का हाल है। इधर कांवड़ यात्रा का दिल्ली मेरठ हाईवे पर डायवर्जन और निर्माणाधीन गौड़ अंडरपास के ऊपर बारिश से खराब हुई सड़क से हालात और अधिक बिगड़े हैं। लोगों ने ग्रेनो प्राधिकरण से इससे निजात दिलाने के लिए कहा है।