फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-62 से सेक्टर-49 हनुमान मंदिर तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बुधवार शाम को सेक्टर-62 से सेक्टर-49 हनुमान मंदिर के बीच कई स्थानों पर पीक आवर में जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सेक्टर-60 से सेक्टर-49 के बीच सफाई व रंगाई पुताई चल रहा था। शाम के वक्त पीक आवर में वाहनों के दबाव बढ़ने के बाद सेक्टर-62, सेक्टर-59 मेट्रो, सेक्टर-71, सेक्टर-50 के सामने जाम की स्थिति बन गई। हालांकि वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे थे लेकिन वाहनों के दबाव के कारण काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सेक्टर-49 रोड पर ज्यादा वाहनों का प्रवेश होने के कारण सेक्टर 71 तक लंबा जाम लगा रहा। जाम होने के कारण लोगों को आधे घंटे का सफर एक घंटे में तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें