दादरी (संवाद)। नगर में जीटी रोड की सड़क पर अतिक्रमण के चलते जाम लगा रहा। इसमें काफी देर तक एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। वहीं लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की अव्यवस्थाा पर नराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि इस रोड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। वहीं, गांवों और दूर-दराज से आने वाले लोग वाहनों को सड़क किनारे ही लगा देते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है। उधर, एसीपी प्रशाली गंगवार ने कहा कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के ई-चालान काटे जाएंगे।