ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर मंगलवार शाम वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। लोगों को 5 मिनट का रास्ता तय करने में 30 मिनट से अधिक समय लगा। किसान चौक पर सड़क टूट चुकी है, जिसकी वजह से यहां जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार शाम भी किसान चौक पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बिसरख, पर्थला और तिगरी की तरफ से किसान चौक पर लंबी लाइन लगी रही। वाहन 30 से 40 मिनट तक जाम में फंसे रहे। वहीं यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क की मरम्मत का काम होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। ब्यूरो