मदर्स डे रन के तहत आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
नोएडा। मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली मदर्स डे रन के तहत डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह पांच बजे से शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजन होना है। दौड़ के दौरान कई प्रमुख गोल चक्करों पर निर्धारित समय के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। प्रतिभागी शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के गेट संख्या चार से शुरू होकर जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नवादा तिराहा, आईटीबीपी गोलचक्कर, होली पब्लिक स्कूल गोलचक्कर और नट मढैया चौक तक जाएंगे। इसके बाद प्रतिभागी इसी मार्ग से वापस स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान अवध ग्रीन गोलचक्कर, डेल्टा-1 गोलचक्कर, आईटीबीपी गोलचक्कर, होली पब्लिक स्कूल गोलचक्कर और नट मढैया गोलचक्कर पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। ब्यूरो