नोएडा। जिले में बुधवार को 7147 वाहन चालकोंं ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इसमेंं मैनुअली दो हजार 469 और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से चार हजार 678 वाहनों के चालान किए गए। बगैर हेलमेट के दो हजार 681, निर्धारित गति सीमा से ज्यादा मेंं वाहन दौड़ाने पर 157, काली फिल्म लगाने वाले आठ वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं 21 वाहनों सीज किया गया। विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले 371 चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का उपयोग करने के लिए दो पहिया वाहन सवारों को जागरूक किया गया। ब्यूरो