नोएडा। दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां बैठाने पर रोक है लेकिन चालक हैं कि नियमों को ताक पर रखकर मजाक बना रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 301 वाहनों पर कार्रवाई की। साथ ही साथ नो पार्किंग में खड़े 114 वाहनों के चालान किए गए। यही नहीं सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट के चलने वालों पर की गई करीब 3401 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। बता दें कि सोमवार को विशेष अभियान भी चलाया गया इस दौरान नौ ओवरलोड वाहनों को सीज भी किया गया है। ब्यूरो