ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिवाली पर आधुनिक मिठाइयों और सूखे मेवों के बढ़ते चलन के बावजूद पूजन में खील-बताशों की परंपरा कायम है। बाजार में लोगों ने खील, बताशे, खिलौने और मिट्टी के दीये खूब खरीदे। दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि खील 120 रुपये किलो और बताशे 100 रुपये किलो बिक रहे हैं। दिनभर में 50 से 60 लोग दुकान पर खरीदारी के लिए आ रहे हैं, क्योंकि पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बिना खील-बताशों के लक्ष्मी पूजन अधूरा लगता है।