रबूपुरा(संवाद)। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी होने के बाद शनिवार को रबूपुरा में व्यापारियों ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों के दाम बढ़ने से सीधी मार जनता पर पड़ेगी। बढ़ी हुई कीमतों का असर अब बाजार, मॉल, भाड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी पढ़ने लगा है। कस्बा निवासी ओमवीर सिंह, उमेश गर्ग, दीपक शर्मा, रजत सिंगला आदि व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से बाजार में महंगाई और तेज होगी। किसानों को भी सिंचाई, ट्रैक्टर और कृषि कार्यों में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।