फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीएसटी जागरूकता बैठक में व्यापारियों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित आदर्श नगर में श्रीगंगा एजेंसी पर जीएसटी जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें जीएसटी विभाग के उपायुक्त रामानुज मिश्रा ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग और विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी पंजीकरण से व्यापारियों को कई लाभ मिलते हैं और व्यापार में पारदर्शिता बढ़ती है। साथ ही जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापारियों ने भी अपने सवाल और सुझाव रखे। इस दौरान नलनीश गोयल, राकेश गर्ग, संजय शर्मा, मनीष कुमार, मोहित सिंघल, अवनीश गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें